top of page

आंतों की सारी गंदगी कैसे बाहर निकालें ??

Updated: Sep 5, 2023


How to remove garbage from large and small  intestine
Large intestine

शरीर स्वस्थ रखने के लिए पाचन तंत्र का का मजबूत होना जरूरी है। लेकिन अगर आपको अक्सर पेट फूलने, गैस या एसिडिटी की शिकायत रहती है तो इसका साफ मतलब है कि आपका पाचन सिस्टम सही से काम नहीं कर रहा है। जिसकी एक वजह आंतों में फंसी गंदगी हो सकती है। हम जो खाना खाते हैं वह जब मलाशय से नहीं निकल पाता, तो कोलोन में ही जमा हो जाता है। यदि आपका पेट ठीक प्रका से साफ नहीं होता तो, आपको कोलोन इंफेक्शन होने का भी खतरा हो सकता है। यह वेस्‍ट मटीरियल यदि लंबे समय तक पेट में पड़ा रहे तो टॉक्‍सिक हो सकता है और आपकी हेल्‍थ को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए इन टॉक्‍सिक पदार्थों को बाहर निकालना बहुत जरूरी है। आंतों में जमी गंदगी को कैसे साफ करें? प्रोबायोटिक्स का सेवन करें

आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने के लिए अपनी डाइट में प्रोबायोटिक्स बढ़ा दें। इसके लिए आप दही और छाछ का सेवन करें। इनमें होने वाले बैक्टीरिया आपके पाचन को भी दुरुष्त करेंगे।

सेब का जूस

सेब को खाने के अलावा आप इसका जूस भी पी सकते हैं। सेब का जूस पीने से आंतों में फसा मल आसानी से साफ हो जाता है। अगर आप रोजाना सेब का जूस पिएंगे तो इससे शरीर में टॉक्सिंस भी नहीं जमा होंगे।

पानी पिएं

काम में व्यस्त होने के कारण लोग कम पानी पीते हैं या गलत समय पर पानी पीते हैं। पाचन अच्छा रखने के लिए दिन में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीना चाहिए।

फाइबर युक्त खाना

पाचन को अच्छा करने के लिए फाइबर युक्त खाना खाएं। संतरा, अमरुद, नाशपाती, आम और सेब ऐसे फल हैं जिनमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, इन्हें खाने से आंतों का स्वास्थ अच्छा होगा और पाचन तंत्र भी मजबूत होगा।

कई बार भोजन खाएं

  • कभी ही एक बार में ज्यादा खाना नहीं खाना चाहिए बल्कि कम कम भोजन दिन में कई बार करना चाहिए। ऐसा करने से पाचन मजबूत होता है और पेट भी अच्छे से साफ होता है। शरीर के आंतरिक हिस्सों में आंत (intestine) बहुत महत्वपूर्ण है, इसके स्वस्थ होने से आप गंभीर से गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं. लेकिन इसका अस्वस्थ होना पेट संबंधी बीमारियां पैदा करता है. कोलन जीसे बड़ी आंत कहते हैं उसका हेल्दी रहना बहुत जरूरी है, तभी आपका मेटाबॉलिज्म (metabolism) अच्छा रहेगा. तो चलिए जानते हैं आंत (gut health) में जमे कचड़े को साफ करने के लिए क्या करें. "कोलोन की सफाई रखने से होने वाले फायदे" वजन कम करने में मदद मिलती है।

  • आपके समग्र मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होता है।

  • प्रतिरक्षा प्रणाली के कामकाज में सुधार।

पेट के कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है। एप्पल साइडर विनेगर में एंटीऑक्सिडेंट और एंटीबायोटिक गुण होते हैं, जो आंत और मलाशय के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। एप्‍पल साइडर विनेगर में एसिटोबैक्टर नामक बैक्टीरिया की उपस्थिति होती है, जो पाचन में सहायता करता है और आपके पेट के लिए उचित कार्य करता है। यह पेट में एसिड नहीं बनने देता और वजन कम करने में मदद करता है। "Final Conclusion by Dr. Sunny Gupta" जितना हो तरल पदार्थों का सेवन बढ़ाएं, तंबाकू के सेवन से बचे, शराब का सेवन कम करें।

50 वर्ष की आयु के बाद, नियमित हेल्‍थ चेकअप करवाएं खासतौर पर कोलोन कैंसर के लिए।

फाइबर, अनाज, साबुत अनाज, चोकर, दलिया, फल, और सब्जियों से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करें। यह आपके मल त्याग को बढ़ाने और पेट के स्वास्थ्य को बढ़ाने में मदद कर सकता है। अधिक मार्गदर्शन के लिए डायटीशियन सनी गुप्ता से सलाह लें. www.drsunnygupta.com

Whatsapp.png
bottom of page