top of page

पेट में गैस की समस्या दूर करने के घरेलु उपाय.

Updated: Sep 5, 2023


Home Remedies to clear gas in stomach
Gas in your Stomach

अगर किसी दिन पेट में गैस बन जाए, तो खाना-पीना और काम करना मुश्किल हो जाता है। कुछ लोगों को तो गैस का दर्द इतना परेशान करता है कि उनके लिए सांस तक लेना कठिन हो जाता है। गैस के चलते पेट में भारीपन व दर्द, आंखों में जलन, उल्टी आने का अहसास होना और सिर में दर्द तक होता है। कहने को तो यह सिर्फ गैस भर होती है, लेकिन इसे अनदेखा करने पर कई गंभीर परिणाम तक भुगतने पड़ सकते हैं। कब्ज, एसिडिटी व अल्सर आदि गैस से होने वाले रोग हैं। स्टाइलक्रेज के इस आर्टिकल के जरिए हम पेट में गैस की समस्या को समझने का प्रयास करेंगे। साथ ही गैस का दर्द कम करने के लिए कुछ घरेलू उपचार व जरूरी टिप्स भी बताएंगे। आर्टिकल में दिए गए पेट गैस के घरेलू उपाय कई शोधों पर आधारित हैं, जो जानवरों और इंसानों पर किए गए हैं। पेट में गैस के कारण :

  • अधिक शराब व चाय-कॉफी पीने से

  • पेट में हेलिकोबैक्टर पाइलोरी नामक संक्रमण होने से

  • पर्निशस एनीमिया जैसे ऑटोइम्यून डिसऑर्डर के कारण

  • पेट में बाइल एसिड के जमा होने पर

  • कोकीन की लत लगने पर

  • गैस का कारण बनने वाले भोजन का सेवन करने से

  • ज्यादा मात्रा में फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ खाने से

  • प्रतिरक्षा प्रणाली के कमजोर होने पर वायरल संक्रमण

  • अधिक तनाव लेने से

  • दूध व दूध के उत्पादों को पचा पाने में असमर्थ होने पर

  • आंतों में सूजन या जलन होने पर एस्प्रिन, इबुप्रोफेन और नेपरोक्सन जैसी दवाओं के सेवन से. पेट में गैस के लक्षण :

  • उल्टी

  • भूख में कमी

  • पेट में दर्द और सूजन

  • लगातार हिचकी आना

  • काला या लाल मल

  • खून की उल्टी

  • ऐंठन व बेचैनी

गैस से घबराहट भी हो सकती है और जी मिचलाना " पेट में गैस दूर करने के घरेलू उपाय " 1. नारियल पानी: नारियल पानी का उपयोग करने के कई फायदे हैं। जहां इसे पाचन में अच्छा माना जाता है, वहीं इसे गैस की दवा के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। नारियल पानी की इस खूबी की पुष्टि करने के लिए वैज्ञानिक शोध किया गया। शोध में पाया गया कि नारियल पानी में पाचन क्रिया को सुधारने के साथ गैस्ट्रिक समस्या को कम करने वाले गुण भी पाए जाते हैं। इस आधार पर कहा जा सकता है कि गैस का इलाज करने में नारियल पानी फायदेमंद हो सकता है! 2. ग्रीन टी: ग्रीन टी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो सीधा पेट की अंदरूनी परत पर असर डालता है। इससे गैस की समस्या धीरे-धीरे कम होने लगती है। इस चाय को गैस की दवा के रूप में प्रतिदिन पीने से पुरानी से पुरानी गैस की समस्या दूर हो सकती है। इसलिए, गैस से होने वाले रोग से बचने के लिए ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं। इस तथ्य की पुष्टि एनसीबीआई की साइट पर उपलब्ध एक रिसर्च पेपर से होती है. 3. नींबू: सेहत के लिए नींबू को कई प्रकार से फायदेमंद माना गया है। इसका इस्तेमाल गैस की दवा के रूप में भी किया जा सकता है। एनसीबीआई की वेबसाइट पर उपलब्ध विभिन्न शोध के अनुसार, नींबू को सिट्रस फ्रूट की श्रेणी में रखा जाता है। नींबू जैसे सिट्रस फ्रूट में गैस्ट्रोप्रोटेक्टिव गुण पाए जाते हैं। इसमें पाए जाने वाले ये गुण गैस की समस्या का कारण बनने वाले हेलिकोबैक्टर पाइलोरी बैक्टीरिया के संक्रमण को कम करने में फायदेमंद हो सकते हैं। इससे पेट में गैस की समस्या को कम करने में मदद मिल सकती है. 4. अदरक: आयुर्वेद में अदरक का अपना विशेष स्थान है। सेहत के लिए अदरक के फायदे देखे गए हैं। अदरक पेट के विकारों को दूर करने में मददगार हो सकता है। शोध के अनुसार अदरक में एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो हेलिकोबैक्टर पाइलोरी नामक संक्रमण के कारण पेट में होने वाली सूजन को कम करने में फायदेमंद हो सकते हैं। इससे गैस का इलाज करने में मदद मिल सकती है . 5. जीरा: जीरा का उपयोग न सिर्फ भोजन का स्वाद बढ़ाता है, आयुर्वेद में इसे गुणकारी औषधि भी माना गया है। इसकी खेती सबसे ज्यादा एशिया, अफ्रीका और यूरोप में होती है। जीरा में एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इन गुणों के कारण ही यह गैस व पेट की अन्य बीमारियों में रामबाण की तरह काम कर सकता है. 6. अजवाइन: अजवाइन का उपयोग सदियों से हर्बल दवा के रूप में किया जा रहा है। माना जाता है कि इसमें कई गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के नजरिए से महत्वपूर्ण हैं। इन्हीं गुणों में इसके एंटी माइक्रोबियल और एंटी बैक्टीरियल गुण भी हैं। ये गुण गैस को रोकने के उपाय में फायदेमंद हो सकते हैं। शोध में पाया गया है कि अजवाइन में पाए जाने वाले ये गुण गैस की समस्या का कारण बनने वाले हेलिकोबैक्टर पाइलोरी के प्रभाव को कम करने और इससे होने वाले संक्रमण को रोकने में फायदेमंद हो सकते हैं. "Final Conclusion by Dr. Sunny Gupta"

पेट में गैस की समस्या का समाधान पाने के लिए ऊपर बताए गए घरेलू उपचार के साथ-साथ कुछ जरूरी नियमों का पालन करना भी जरूरी है।

  • आप प्रतिदिन कम से कम आठ-दस गिलास पानी जरूर पिएं। इससे पाचन तंत्र अच्छी तरह काम करता है और कब्ज की समस्या नहीं होती। पेट साफ होने पर हमारी आंतें अच्छी तरह काम करती हैं, जिससे गैस और एसिडिटी का सामना नहीं करना पड़ता।

  • तली और मिर्च-मसाले वाली चीजें खाने से पेट में जलन होती है और गैस बनने लगती है। इसलिए, ऐसे खाद्य पदार्थों से दूरी बना कर रखें। साथ ही नोट करें कि कौन-सी चीज खाने से आपको पेट में जलन व गैस होती है। आप ऐसे खाद्य पदार्थों की लिस्ट बना सकते हैं और उन्हें खाने से परहेज करें।

  • जंक फूड से दूरी बनाकर रखें।

  • जो भी दवा का सेवन कर रहे हैं, उन पर भी नजर रखें। अगर उनमें से किसी दवा के सेवन से पेट में जलन व गैस महसूस होती है, तो इस बारे में डॉक्टर को बताएं। डॉक्टर उसकी जगह अन्य दवा दे सकते हैं।

  • शराब, धूम्रपान और तंबाकू का सेवन बिल्कुल न करें। ये हमारे पाचन तंत्र को खराब करते हैं, जिससे गैस और एसिडिटी होती है। साथ ही इनके सेवन से किडनी व फेफड़ों पर भी असर पड़ता है।

  • चाय-कॉफी का सेवन कम से कम करें। इनकी तासीर गर्म होती है, जिस कारण पेट में जलन होती है।

  • साथ ही सुबह की सैर और रात को खाने के बाद कुछ देर टहलें जरूर। इससे पाचन तंत्र अच्छा रहता है और भोजन आसानी से पच जाता है।

  • रात के खाने और सोने के बीच कम से कम दो घंटे का अंतर जरूर रखें। अधिक मार्गदर्शन के लिए डायटीशियन सनी गुप्ता से सलाह लें. www.drsunnygupta.com

Whatsapp.png
bottom of page