top of page

...सुबह का नाश्ता क्या होना चाहिए.??


  • सुबह का नाश्ता क्या होना चाहिए कैसा होना चाहिए यदि आपको यह मालूम चल जाए यदि आप इस मार्ग पर चल पाए तो निश्चित रूप से आप स्वस्थ रह सकते हैं। आप की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। आज के समय व्यक्ति सुबह उठते ही चाय कॉफी पीता है पराठे खाता है तली हुई चीजें खाता है। बहार का डब्बा बंद भोजन सुबह पकाकर खाता है। इन सब के कारण आज घर-घर में भयंकर रोगों से पीड़ित मनुष्य पड़े हैं। किसी भी प्रकार के दूषित भोजन से आपको सुबह बचना चाहिए। आप सुबह जो नाश्ता खाते हैं वह आपके शरीर पर काफी ज्यादा असर डालता है। यदि आप सुबह अच्छा नाश्ता खाएंगे तो निश्चित रूप से आप स्वस्थ और बलवान बनेंगे। यदि आपने सुबह ही अपने पेट में कुछ गलत आहार डाल लिया तो निश्चित रूप से आप रोगी ही बनेंगे। आइए जानते हैं सुबह का नाश्ता क्या होना चाहिए? कैसा होना चाहिए? और क्या क्या सावधानियां रखनी चाहियें? सुबह का नाश्ता क्या होना चाहिए? अगर आप नाश्ते में एक कटोरा गेहूं/ओट का दलिया खा रहे हैं तो आपको दूध, दलिया और बादाम आदि की मात्रा को मिलाकर लगभग १५ ग्राम प्रोटीन मिल जायेगा। अगर आप सूजी की इडली मूंगफली की चटनी के साथ खा रहे हैं तो इसमें सूजी, दही, मूंगफली आदि का प्रोटीन जोड़ें तो लगभग १७ ग्राम प्रोटीन मिल रहा है। प्रोटीन का डबल डोज हैं ये 7 चीजें, नाश्ते में करें शामिल कर वजन होगा कम, और शरीर बनेगा ताकतवर!!

  • शरीर के लिए प्रोटीन क्यों जरूरी है मानव शरीर की प्रत्येक कोशिका में प्रोटीन होता है। ...

  • दलिया दलिया डाइट्री फाइबर और प्रोटीन का भंडार होता है। ...

  • अंकुरित सलाद ...

  • अंडा या पनीर भुर्जी ...

  • ओट्स इडली ...

  • पोहा ...

  • चिला सुबह आप व्यायाम के बाद रात के भीगे हुए चने या हरी मूंग की दाल खा सकते हैं।

  • गाजर की खीर काफी बलवर्धक स्वास्थ्यवर्धक होती है सुबह आप इसका सेवन कर सकते हैं।

  • देसी घी में बना आटे का हलवा यह भी आप सुबह नाश्ते में खा सकते हैं।

  • जो जवार का दलिया आप खा सकते हैं।

सर्दियों में सुबह बाजरे का दलिया बनाकर या इसकी खिचड़ी देसी घी डालकर खा सकते हैं। सुबह नाश्ते में खाली पेट क्या पिए..?? - सुबह हल्का गर्म पानी पी सकते हैं।

- आंवले का जूस पी सकते हैं।

- एलोवेरा जिसे ग्वारपाठा भी बोलते हैं इसका जूस आप पी सकते हैं।

- सफेद पेठा का जूस सुबह खाली पेट नाश्ते में पी सकते हैं।

- गर्मियों में दुबकी घास का जूस आप पी सकते हैं लगभग आधा कप पर्याप्त है धीरे-धीरे बढ़ाकर आधा गिलास भी पी सकते हैं। कौन सा नाश्ता स्वास्थ्यवर्धक नहीं है? - अंडा मांस मीट आदि अशुद्ध चीजें आपको नहीं खानी।

- किसी भी प्रकार का तला हुआ नाश्ता नहीं करना।

- सुबह नाश्ते में चाय कॉफी नहीं पीनी चाहिए बल्कि इसका तो पूरा त्याग कर देना चाहिए।

- सुबह नाश्ते में चीनी और चीनी से बनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। बल्कि चीनी का तो पूरा त्याग देना चाहिए क्योंकि यह कैल्शियम को खा जाती है और अनेकों रोगों को हमारे शरीर में देती है। चीनी को सफेद जहर इसीलिए कहा जाता है। सुबह का नाश्ता क्यों जरुरी है? सुबह का नाश्ता इसलिए जरूरी है क्योंकि जब आप कुछ अच्छा भोजन सुबह खाते हैं तो वह शाम तक अच्छी प्रकार से पच जाता है और उसका भली प्रकार रस बन जाता है जो आपके शरीर में लगता है। जब खाए पिए का अच्छी प्रकार रस बन जाता है तो रक्त से लेकर आखिरी धातु वीर्य तक ठीक ठीक बनता है। और यही स्वास्थ्य की कुंजी भी है। इसीलिए सुबह का नाश्ता जरूरी है। सुबह का नाश्ता कितने बजे तक करना चाहिए? सुबह का नाश्ता कितने बजे तक करना चाहिए यह तो आपकी दिनचर्या पर निर्भर करता है साधारण रूप से 7, 8 बजे तक सुबह का नाश्ता कर लेना चाहिए व्यायाम करने के 40 से 45 मिनट बाद आप कुछ भी ठोस आहार ले सकते हैं इसी अनुसार आपको अपना समय बनाना चाहिए। "Final Conclusion by Dr. Sunny Gupta" "ब्रेकफास्ट" यह मेटाबॉलिज्म को काम शुरू करने में मदद करता है और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है जिससे आप दिनभर कैलोरी बर्न करते हैं और एनर्जेटिक भी रहते हैं। डिनर और ब्रेकफास्ट में बहुत अधिक अंतर हो जाता है जिससे बॉडी को एनर्जी के लिए फ्यूल की जरूरत होती है जो ब्रेकफास्ट से मिलता है। ब्रेकफास्ट करने वालों को दिन की शुरुआत में ही विटामिन और मिनरल्स जैसे अधिक महत्वपूर्ण पोषक तत्व मिल जाते हैं जो आगे चल कर आपको सेहतमंद रहने में मदद करते हैं। www.drsunnygupta.com

Whatsapp.png
bottom of page