top of page

अंडे खाने के फायदे, उपयोग और नुकसान!


शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई तरह के पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। इन पोषक तत्वों की जरूरत को आहार के माध्यम से पूरा किया जाता है। ऐसे में अंडे का सेवन कर शरीर को पोषित करने में मदद मिल सकती है। अंडा कई पोषक तत्वों से समृद्ध होता है, जो शरीर को शारीरिक और मानसिक लाभ पहुंचाने का काम कर सकते हैं। यही वजह है कि स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम शरीर के लिए अंडे खाने के फायदे बताने जा रहे हैं। अंडा खाना सेहत के लिए क्यों अच्छा होता है?

अंडे का सेवन करना सेहत के लिए अच्छा हो सकता है, क्योंकि इसमें पोषक तत्वों की अधिकता होती है। इसमें मुख्य रूप से प्रोटीन, एसेंशियल अनसैचुरेटेड फैटी एसिड्स (लिनोलिक, ओलिक एसिड), आयरन, विटामिन ए, बी 6, बी 12, फोलेट, एमिनो एसिड, फास्फोरस और सेलेनियम पाए जाते हैं। वहीं, इसमें मौजूद विटामिन ए, विटामिन बी 12 और सेलेनियम शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं। इसके अलावा, अंडे में पाए जाने वाले जेक्सैंथिन और ल्यूटिन आंखों के लिए लाभकारी हो सकता है । अंडे से जुड़ी अन्य स्वास्थ्य लाभ के बारे में हम आगे विस्तारपूर्वक बताने जा रहे हैं. अंडे के फायदे – 1. वजन कम करने के लिए 2. हड्डियों को मजबूती प्रदान करने में सहायक 3. आंखों को स्वस्थ रखने के लिए 4. मस्तिष्क की कार्य क्षमता को बढ़ाने का काम 5. ऊर्जा बढ़ाने के लिए 6. मांसपेशियों के निर्माण के लिए 7. कैंसर से बचने के लिए 8. ब्लड प्रेशर के लिए 9. प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए 10. प्रोटीन का अच्छा स्रोत 11. त्वचा के लिए 12. बालों और नाखून के लिए कैसे खाएं:

  • अंडा को उबलकर खा सकते हैं।

  • एग भुर्जी बनाकर खाया जा सकता है।

  • अंडे की आमलेट बनाई जा सकती है।

  • ब्रेड के साथ ब्रेड-आमलेट के रूप में सेवन किया जा सकता है।

  • इससे एग रोल बनाई जा सकती है।

  • एग करी बनाकर चावल या रोटी के साथ खा सकते हैं।

  • अंडे को केक बनाने के लिए उपयोग कर सकते हैं।

  • अंडा बिरयानी बनाकर खाया जा सकता है।

  • एग फ्राइड राइस के रूप में ले सकते हैं।

  • एग बर्गर बनाया जा सकता है। कब खाएं:

  • इससे बने आमलेट या ब्रेड आमलेट को सुबह नाश्ते में खा सकते हैं।

  • सुबह या शाम के जिम के बाद उबले हुए अंडे खा सकते हैं।

  • लंच या डिनर में एग फ्राइड राइस, बिरयानी या एग करी का सेवन किया जा सकता है।

  • शाम के स्नैक्स में एग रोल लिया जा सकता है।

कितना खाएं:

रोजाना अंडे का सेवन कितना किया जाए, यह उम्र और हेल्थ को ध्यान में रखकर ही निर्धारित किया जा सकता है। छोटे बच्चों को प्रतिदिन एक अंडा देना अच्छा हो सकता है। वहीं, बड़ों को भी एक अंडा दे सकते हैं। फिलहाल, इस बात की पुष्टि करने के लिए किसी तरह का सटीक वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है। इसलिए, अपने लिए अंडे के सेवन की उचित मात्रा जानने के लिए आहार विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं। अंडे का पीला भाग या सफेद भाग – कौन-सा ज्यादा सेहतमंद है?

अक्सर कई लोगों को यह कहते सुना ही होगा कि अंडे का सिर्फ सफेद भाग खाना चाहिए और पीले भाग को नहीं खाना चाहिए। लोग यही सोचते है कि पीला भाग सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। यहां हम अंडे के कौन-सा भाग ज्यादा सेहतमंद होता है, इस बारे में बताएंगे।

  • अंडे के सफेद भाग – अंडे के सफेद भाग में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, एसेंशियल अमीनो एसिड और विटामिन होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी होते हैं। वहीं, अंडे के उपयोग से जले हुए घाव के इलाज में भी मदद मिल सकती है (13)। ऐसे में कहा जा सकता है कि अंडे के सफेद भाग के फायदे अधिक हो सकते है।

  • अंडे का पीला भाग– अंडे के पीले भाग यानी अंडे की जर्दी में कोलेस्ट्रोल और फैट अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसलिए, अंडे के पीले भाग को खाने से शरीर में कोलेस्ट्रोल की मात्रा बढ़ सकती है (14)। इसलिए, इसकी सीमित मात्रा का सेवन करना चाहिए।

अंडे के नुकसान – अंडा खाने के फायदे और नुकसान इस बात पर निर्भर करता हैं कि अंडे को कितना और कैसे खाया जा रहा है। इन बातों को ध्यान में रखते हुए नीचे हम एग खाने के नुकसान पर एक नजर डालेंगे।

  • अंडे में कोलेस्ट्रॉल की समृद्ध मात्रा पाई जाती है, जिससे कि इसके नियमित रूप से अधिक मात्रा में सेवन से हृदय रोग के जोखिम बना रहता है।

  • अंडे खाने के नुकसान में एलर्जी भी शामिल है। दरअसल, कई लोगो को अंडे के सेवन से एलर्जिक रिएक्शन हो जाता है।

  • अंडे को ठीक तरह पकाएं बिना सेवन करने से उलटी और दस्त जैसी समस्या हो सकती हैं

  • जिन्हें मधुमेह और हृदय रोग की समस्या है, उन्हें अंडे के अधिक सेवन से बचना चाहिए। अंडे की अधिक मात्रा ऐसे मरीजों की स्थिति को गंभीर कर सकती है। "Final Conclusion by Dr. Sunny Gupta"

अब आपको यह पता चल गया होगा कि एग खाने से क्या होता है। साथ ही वे यह भी जान गए होंगे कि अंडे खाने के फायदे और नुकसान में मात्रा की अहम भूमिका होती है। इसके फायदे सिर्फ रोग को दूर रखने और इलाज में मदद कर सकता है। लेकिन, वे कभी ये न समझे की अंडा किसी बीमारी का सटीक इलाज है। अगर कोई किसी तरह के गंभीर समस्या से ग्रसित है, तो वे बिना डायटीशियन के सलाह के अंडे का सेवन न करें। हम उम्मीद करते हैं कि हमारा यह लेख आपके लिए उपयोगी साबित होगा। www.drsunnygupta.com

Whatsapp.png
bottom of page